एसपी के छात्रों से गाली-गालौज पर सीएम का एक्शन: अधिकारी को किया सस्पेंड, मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचे थे पॉलिटेक्निक कॉलेज स्टूडेंट्स

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Jhabua
- The Officer Was Suspended, Polytechnic College Students Had Arrived With A Complaint Of Assault
झाबुआ35 मिनट पहले
सस्पेंडेड एसपी
छात्रों से अभद्रता करने पर सीएम के निर्देश के बाद झाबुआ एसपी को हटा दिया गया है।
पूरा मामला पोलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के विवाद से जुड़ा हुआ है। रविवार रात को पॉलिटेक्निक कॉलेज के फाइनल ईयर के छात्र मारपीट की शिकायत लेकर झाबुआ कोतवाली थाने पर पहुंचे थे, जहां उनका शिकायती पत्र लेकर उन्हें वापस भेज दिया ये कहकर की पुलिस सुबह आकर जांच करेगी।छात्रों ने होस्टल वापस जाने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की।
छात्रों का कहना था कि आलीराजपुर जिले के रहने वाले छात्र आए दिन मारपीट करते रहते हैं। रविवार को भी दूसरे पक्ष के लोग शराब के नशे में हैं वे आए दिन हमारे साथ मारपीट करते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है, ऐसे वापस वे हॉस्टल गए, उनके फिर से मारपीट हुई तो क्या करेंगे।
छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उनके कहा कि पहले नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लगी हुई है, पहले 5 लाख जमा करो फिर सुरक्षा मिलेगी।
इसके बाद छात्रों ने एसपी अरविंद तिवारी को कॉल किया और अपनी पीड़ा बताई, एसपी तिवारी छात्रों की मदद करने के बजाय फोन छात्रों से गाली-गलौज और अभद्रता करने लगे। जिसका ऑडियो वायरल हो गया। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एसपी पर एक्शन लिया और उन्हें झाबुआ एसपी पद से हटा दिया ।
थाने के बाहर करीब 50 से ज्यादा की संख्या में छात्र अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। छात्रों की माने तो पॉलिटेक्निक कॉलेज और हॉस्टल में आलीराजपुर जिले के छात्र अपना एकाधिकार जमाना चाहते हैं, और आए दिन छात्रों के साथ विवाद और मारपीट करते हैं।
छात्रों को रैंगिग के लिए मजबूर करते हैं। झाबुआ कोतवाली पर जो छात्र शिकायत लेकर पहुंचे थे उनमें धार, खरगोन, मंडला और बड़सवानी जिले के छात्र हैं। छात्रों का कहना है कि मारपीट करने वाले छात्रों की शिकायत पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर और प्राचार्य भी कोई कार्रवाई नहीं करते।

शिकायत लेकर पहुंचे छात्र
Source link




