Chhattisgarh

एक महीने में अवैध खनिज खनन व परिवहन के 47 मामले दर्ज, 10 लाख से अधिक की वसूली

बलौदाबाजार  खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मई 2023 में 1 से 29 मई तक विभिन्न खनिजों के अवैध परिवहन के 45 एवं अवैध उत्खनन के 2 मामले छग गौण खनिज नियम 2015 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जिसमें आज तक 27 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 5 लाख 58 हजार 960 रुपए अर्थदंड/समझौता शास्ति की वसूली की गई है। शेष 20 प्रकरणों में अवैध उत्खनन,परिवहनकर्ताओं से 5 लाख 36 हजार 715 रुपए अर्थदंड/समझौता शास्ति का अनारोपण की कार्रवाई की गई है। इस प्रकार मई 2023 में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन दर्ज कुल 47 प्रकरणों में 10 लाख 95 हजार 675 रुपए अर्थदंड,समझौता राशि की वसूली की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button