Chhattisgarh

एक्ट्रेस अदा शर्मा ने गाया राम भजन: रामनवमी पर श्रीराम मंदिर में किए दर्शन, VIDEO सोशल मीडिया पर अपलोड, फैंस संग ली सेल्फी

रायपुर । बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गुरुवार को वह रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचीं, यहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और श्रीराम का भजन गाया। अदा शर्मा ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए सभी लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं। मंदिर में जैसे ही अदा शर्मा पहुंचीं और भजन गाना शुरू किया। थोड़ी ही देर में मंदिर में भीड़ इकट्ठा हो गई और बड़ी संख्या में लोग उनके साथ सेल्फी ली।

https://www.instagram.com/reel/DWVqT2mDYiL/?igsh=cGFyMGZqeXIyNWl6

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने साल 2008 में आई फिल्म ‘1920’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल नहीं रह पाई थी, लेकिन अदा शर्मा को पहचान दिला गई थी। इस फिल्म के बाद अदा शर्मा बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस बन गई थीं।अब अदा शर्मा अपने करियर में 39 से ज्यादा फिल्में और सीरीज में काम कर चुकी हैं। इनमें से कुछ फिल्में बतौर लीड हीरोइन ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर चुकी है।

अदा शर्मा की फिल्म ‘केरला फाइल्स’ ने खूब कमाई की थी। अब अदा शर्मा एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और अपनी धाकड़ फैन फॉलोइंग के लिए जानी जाती हैं।अदा एक भरतनाट्यम डांसर भी हैं । कभी-कभी हाथ में गिटार लेकर गाना गाते भी फैन्स अदा को अक्सर देखते रहते हैं। अदा शर्मा अपने शिव तांडव के डांस और गाने के लिए भी काफी पॉपुलर हैं।

Related Articles

Back to top button