सीहोर में कुष्ठ रोगी खोजो अभियान: 12 से 30 सितंबर तक चलेगा, अभियान सफल बनाने कलेक्टर ने बुलाई बैठक

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sehore
  • Will Run From 12 To 30 September, The Collector Called A Meeting To Make The Campaign Successful

सीहोरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत 12 से 30 सितंबर तक कुष्ठ रोगी खोजने अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा‍ कि जिले से कुष्ठ को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। कुष्ठ रोगी की पहचान होने पर रोगी का तुरंत उपचार प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगो को शरीर में किसी भी तरह के सफेद दाग या निशान होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाने के लिए जागरूक किया जाए। ताकि तुरंत इलाज शुरू किया जा सके।

जिले में कुष्ठ रोगी खोजने के लिए प्रारंभ किए जा रहे इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों को चिन्हांकित कर पहचान करेंगी। अभियान में अधिक से अधिक नए रोगी खोजने के लिए आशा कार्यकर्ता एवं मेल वर्कर के दल द्वारा घर-घर भ्रमण कर लोगों को चर्मरोग, कुष्ठ रोग की जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक परिवार में 2 वर्ष से ऊपर के सभी सदस्यों को कुष्ठ रोग के लक्षणों की जानकारी प्रदान कर एवं उनका शारीरिक परीक्षण कर नए कुष्ठ रोगी खोजने का कार्य किया जाएगा। बैठक में डॉ. क्षमा बर्बें ने इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button