Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री ने मुंगेली में 44.83 लाख की लागत से बने पुलिस चौकी साकेत भवन का किया लोकार्पण

मुंगेली, 20 नवंबर । जिले में नागरिक सुरक्षा और आधुनिक पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पुलिस चौकी साकेत के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण 19 नवंबर 2025, बुधवार को आगर खेल परिसर में किया गया। यह भवन छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस (गृह) विभाग द्वारा 44.83 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकार्पण समारोह में कहा कि पुलिस विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि पुलिस बल जनसेवा को अधिक प्रभावी रूप से अंजाम दे सके।

नव-निर्मित पुलिस चौकी भवन के शुरू होने से साकेत और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की पहुँच और भी तेज़ होगी। यह सुविधा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूती देने में कारगर सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में कलेक्टर कुंदन कुमार (IAS) और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक पटेल ने सभी अतिथियों और नागरिकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि नया चौकी भवन क्षेत्रवासियों को त्वरित और पारदर्शी पुलिस सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

लोकार्पण कार्यक्रम में जिले के गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों और पुलिस विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button