Chhattisgarh
RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया
रायपुर, 05 अक्टूबर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में रानी दुर्गावती की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती साहस और वीरता की प्रतीक हैं। वह भारतीय नारी की दृढ़ इच्छाशक्ति और शौर्य को रेखांकित करती हैं। उन्होंने पति की मृत्यु के बाद धैर्य और कुशलता के साथ अपने साम्राज्य को सम्हाला और सम्पन्न बनाया। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये। उनके शौर्य और बलिदान ने उन्हें अमर और चिरस्मरणीय बना दिया है।

Follow Us




