ईसी अधिनियम में संभाग की यह पहली कार्रवाई: राशन माफिया पर केस दर्ज, सेंट्रल जेल ग्वालियर भेजा

[ad_1]

श्योपुर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोई की एक राशन की दुकान से चावल को बाजार में बेचने के लिए ले जाते पकड़े गए राशन माफिया फरियाद अंसारी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उसके खिलाफ पुलिस ने चोर बाजारी निवारण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है। इस अधिनियम में श्योपुर में दर्ज मामला संभाग के पहला मामला है, पुलिस ने इसके साथ ही आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम 1980 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

राशन के चावल से भरे एक ट्रक को पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह की सूचना पर देहात थाना प्रभारी विकास सिंह तोमर ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर सोंईकलां से पकड़ा था। ट्रक में पीडीएस का 157.50 क्विंटल चावल भरा था। जिसे पीडीएस माफिया फरियाद अंसारी पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी कागजी टोडी श्योपुर बिकवाने के लिए राजस्थान भिजवा रहा था।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button