Chhattisgarh

इतिहास रचते हुये महिला पुलिस ने पहली बार दी डिप्टी सीएम शर्मा को सलामी

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

कवर्धा – छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा आज एक दिवसीय दौरे पर कवर्धा पहुंचे , इस दौरान उन्होंने कवर्धा सीटी कोतवाली थाना परिसर में नए महिला थाना का उद्घाटन किया। बताते चलें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को कानूनी सुरक्षा देने और बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण व न्याय दिलाने पांच जिलों में महिला थाना खोलने की घोषणा की है , इसकी शुरुआत आज कबीरधाम जिले में पहला महिला थाना खोलकर किया गया है।

कबीरधाम जिले में महिला थाना के उद्घाटन के अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने इतिहास रचते हुये पहली बार किसी मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को महिला थाना के ही कर्मचारियों ने सलामी दी। यह ऐतिहासिक पल महिला सशक्तिकरण और पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बन गया।

महिला पुलिसकर्मियों ने पहली बार मुख्य अतिथि को सलामी देकर अनुशासन और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि विजय शर्मा ने महिला पुलिस बल के साहस और समर्पण की प्रशंसा करते हुये इसे प्रेरणादायक क्षण बताया। इस अवसर पर जिले के नागरिकों , प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल के सदस्यों ने भाग लिया और इस ऐतिहासिक पल की सराहना की।

Related Articles

Back to top button