Chhattisgarh

नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा स्थल पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण

जांजगीर-चांपा । जिले के जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और उपस्थित नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ध्वजारोहण के पश्चात पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी का बोध कराता है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों पर चलते हुए समाज में एकता, भाईचारा और समरसता बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को गरिमामय बनाया और देशभक्ति के नारों के साथ गणतंत्र दिवस का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें राष्ट्र के प्रति समर्पण और संविधान के प्रति आस्था का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button