आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर ठगी करने का फरार आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग – प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर हितग्राहियों से लाखों रूपये ठगी करने के विगत दो वर्षो से फरार आरोपी को बरगढ़ (उड़ीसा) से थाना सुपेला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार आरोपीगणों द्वारा एक राय होकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर प्रार्थी राकेश चौसरे पिता संता राम चौसरे उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड 17 चिंगरी पारा नेहरू भवन के पास सुपेला जिला दुर्ग(छ.ग.) एवं हितग्राही श्रीमति रतना वर्मा , श्रीमति रजनी मानिकपुरी , लोम सिंह पटेल , सरिता घोड़े , रमेश खंडारे से कुटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी कर प्रार्थी एवं हितग्राही की कुल जुमला रकम 14,04,000 रूपये का धोखाधड़ी कर हड़प लेने की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपीगण ज्योति सोनी , रेसमा खातुन , शाहिद खान , राहुल राय के विरूद्ध धारा 173(8) जाफौ के तहत दुर्ग न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है , जो न्यायालय में विचाराधीन है। मो० मकसुद को पकड़कर पूछताछ करने पर ठगी की रकम में से 2,50,000 रुपये प्राप्त होना जिसको खर्च कर देना स्वीकार किया। आरोपी को थाना सुपेला पुलिस ने आज विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव , सउनि पूरण साहू , संतोष मिश्रा , आरक्षक गंभीर जाट का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
मो० मकसुद निवासी मयूर पार्क के पास भिलाई क्वटर नं. 30 मदर टेरेसा नगर केम्प 1 भिलाई , हाल पता एफसीआई कालोनी गुरूद्वारा चौक के पास बरगढ़ , थाना – टाउन बरगढ़ , जिला – बरगढ़ (उड़ीसा)।




