Chhattisgarh
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, फूंका पुतला

जांजगीर-चांपा। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार आज जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।
यह विरोध प्रदर्शन मुख्यमंत्री सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ की गई अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में किया गया।
अशोभनीय टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश
युवा कांग्रेस के साथियों ने कहा कि भाजपा के नेता लगातार संवैधानिक पदों पर बैठे वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ओछी राजनीति और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री द्वारा देश के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक, मल्लिकार्जुन खरगे जी पर की गई टिप्पणी उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाती है।
Follow Us




