अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा की अगली फिल्म में महात्मा गांधी की मां का किरदार निभाएंगी दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान

अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा की फिल्म में वहीदा रहमान की एंट्री, जानें निभाएंगी कौन सा अहम किरदार ‘वाहिदा रहमान’ मनोज बाजपेयी और सौरभ शुक्ला स्टारर यह फिल्म भारत की आजादी के समय के इतिहास के एक गहरे अध्याय से पर्दा उठाती है। फिल्म को सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। जबकि अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत ने ए बनारस मीडियावर्क्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे NH स्टूडियोज़ द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है।
मुंबई। फ़िल्ममेकर अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा दमदार कास्ट के साथ अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। उनका यह प्रोजेक्ट महात्मा गांधी के जीवन के बेहद कम जाने जानें वाले 21-दिन पर आधारित है, जिसे मेकर्स फिल्म के रूप में सभी के सामने पेश करना चाहते हैं। इस फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर मनोज बाजपेयी, महात्मा गांधी का किरदार निभा रहे हैं, ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म में एक और बड़े नाम को शामिल किया है। बता दें कि वह नाम दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को ज्वाइन किया है।
वहीदा रहमान, फिल्म में महात्मा गांधी की माँ पुतलीबाई की भूमिका में नज़र आने वाली हैं। यह कहानी जो देश के एक लीडर के शांत और उनके द्वारा किये गए फ़ैसलों पर भी केंद्रित है, उसमे वहीदा रहमान की मौजूदगी एक अलग तरह की भावनात्मक गहराई लाएगी।
वहीदा रहमान के शानदार करियर पर नज़र डालें तो उन्हें भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ से सम्मानित किये जाने के अलावा उनकी फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ (1971) में शानदार एक्टिंग के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी दिया जा चूका है। वहीदा रहमान ने इंडस्ट्री को ‘गाइड’, ‘प्यासा’, ‘कागज के फूल’, ‘तीसरी कसम’ और ‘खामोशी’ जैसी सदाबहार फिल्मों की सौगात दी है।
डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने दिग्गज अभिनेत्री के इस प्रोजेक्ट से जुड़े पर बात करते हुए कहा है , “मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वहीदा जी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं! ‘प्यासा’, ‘साहिब बीबी और गुलाम’, ‘कागज के फूल’ और ‘गाइड’ जैसी फिल्म्स से मेरा बहुत गहरा और निजी जुड़ाव है। मैं उनकी इन फिल्मों को देखते हुए बड़ा हुआ हूं, ज्यादातर बड़े पर्दे पर, और इन फिल्मों ने मेरे दिल और सोच पर ऐसी जगह बनाई है, जिसे मैं लफ्जों में पूरी तरह बता नहीं सकता। मुझे अब भी यकीन नहीं होता कि इन ऐतिहासिक फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं वहीदा जी अब मेरे डायरेक्ट किए जा रहे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं। यह मेरे लिए बहुत खास और किसी सपने जैसा लग रहा है। इस फिल्म में उनका होना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है।”
प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा ने भी अपनी बात रखते हुए कहा है, “वहीदा जी के साथ बैठकर आम तौर पर फिल्म्स पर बात करना और ख़ास तौर पर इस फिल्म के बारे में बात करना मेरे लिए बड़ा सम्मान रहा है। मुझे ख़ुशी है कि सुधीर और फिल्म की स्क्रिप्ट ने उन्हें सेट पर वापस लेकर आने में कामयाबी हासिल की है।”
इस फिल्म को बनाने के लिए न सिर्फ दो बड़े दिग्गजों ने हाथ मिलाया है, बल्कि वह इसकी कहानी को पेश करने के लिए शानदार कास्ट के साथ एक अलग सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी में हैं। ऐसे में यह कहना होगा की इस फिल्म को चाहकर भी फिल्म लवर्स मिस नहीं कर सकते। एक इंसान की कहानी को भारत की आज़ादी की बड़ी कहानी से जोड़कर मेकर्स फिल्म के जरिये एक नया, करीबी और दिल को छू लेने वाला नज़रिया पेश करने वाले हैं। फिल्म देखने के बाद यह तय है कि दर्शक यह जरूर महसूस करेंगे की वे इतिहास के बारे में कितना कम जानते हैं।
फिल्म को सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया है, इसमें मनोज बाजपेयी संग सौरभ शुक्ला अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत ने ए बनारस मीडियावर्क्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है, जबकि इसे NH स्टूडियोज़ द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है।




