अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विकास कार्यों का नित्य नये आयाम गढ़ रहा है

जामुल / नगर पालिका जामुल क्षेत्र में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विकास कार्यों का नित्य नये आयाम गढ़ रहा है।
इसी परिपेक्ष में वार्ड क्र. 09 रावण भाठा के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में वार्ड पार्षद सीमा यादव की पार्षद निधि से डोम शेड निर्माण का स्थल पूजन नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
स्थल पूजन के अवसर पर नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारी प्राथमिकता पालिका क्षेत्र में सिर्फ मुलभुत कार्य ही नहीं बल्कि क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं में भी सुविधा उपलब्ध कराया जाना है। जिससे विद्यालय में होने वाले सांस्कृतिक सम्मेलन के साथ शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन डोम सेड में हो सके। जिससे इस शाला के विद्यार्थियों को शिक्षा के अलावा खेल कुद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को कला का प्रदर्शन करने का मौका मिले। जिससे हमारे नगर के प्रतिभावान छात्रों को पहचान मिले।
स्थल पूजन के अवसर पर वार्ड पार्षद सीमा यादव, विशिष्ट जन अरविंद यादव, प्रधान पाठक खेमलाल नारंग, सुमीत सिंह, फुल सिंह, गणेश यादव, हरिशचन्द, शिक्षक शिक्षिकायें एवं छात्र गण उपस्थित थे।




